फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल से भरे कैंटर को बरामद करने वाली टीम को डीआईजी के हाथों मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरसों के तेल से भरे कैंटर को बरामद करने वाली एसओजी और सर्विलांस टीम को डीआईजी शलभ माथुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसओजी व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर असमोली क्षेत्र में बाहर से लूटकर लाए जा रहे मसालों व सरसों के तेल से भरे टैंकर को पकड़ा था। आरोपी भी पकड़े गए थे। इनके पास से सात बोरे मसाले बरामद हुए थे।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने घटना का खुलासा किया था। आरोपी 24 मई को हापुड़ से मसालों से भरे कैंटर में सवारी बनकर बैठे थे। रजबपुर के पास पहुंचे तो ड्राइवर को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर उसे बेहोश कर दिया और खेतों में फेंक दिया था। डीआईजी शलभ माथुर ने सर्विलांस टीम व एसओजी टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुंदरलाल, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, जरीनुद्दीन, कांस्टेबल नवनीत सिंह, विनय कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, प्रवेश कुमार, हिमांशु को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें