फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदर के डर से छत से नीचे गिरा किसान, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कादरपुर कुकरेटा में छत पर किसान बंदर को भगा रहा था। तभी बंदर हमलावार हो गए। डर से किसान छत से नीचे आ गिरा। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव कादरपुर कुकरेटा में बुधवार की सुबह 11 बजे किसान रामसेवक अपनी मकान की छत पर कुछ काम कर रहे थे। तभी कुछ बंदर उसकी छत पर पहुंच गए, तो किसान डंडा लेकर बंदरों को भगाने लगे। तभी एक बंदर ने किसान पर हमलावर होने लगा तो वह घबराकर मकान की छत से नीचे गली में गिर गए और घायल हो गया। किसान के चीखने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी पार्वती व पुत्र जसवंत मौके पर पहुंचे और किसान को उठाकर घर में लाए।
घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। छत से नीचे गिरने पर किसान के दोनों पैर व कमर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें