फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार दिन से लापता महिला का गेहूं में खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव मड़कावली में गेहूं के खेत में चार दिन से लापता महिला का शव मिला। महिला की हत्या कर शव खेत में डालने का आरोप है। महिला के पिता की ओर से दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला डुमाइल के मझरा नगला कंछी निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी ममता देवी 27 वर्ष व दो पुत्रों के साथ रहता है। 24 फरवरी को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रात को महिला ममता घर से गायब हो गई। इसके बाद पति व अन्य परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला लेकिन पति ने पत्नी के गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी।
मंगलवार की दोपहर महिला का शव गेहूं के खेत में बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव खेत में फंदे पर लटका मिलने पर मिलने पर पति व अन्य परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के पिता लालाराम निवासी गांव पाली मुकीमपुर थाना पाली जनपद अलीगढ़ ने बताया कि उनके दामाद ने पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। उनकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। क्योंकि पति की ओर से दहेज को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की तहरीर पिता की ओर से थाने में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें