फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धान में कीटनाशक का स्प्रे करते समय किसान की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी विनोद (38) की शुक्रवार दोपहर धान में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विनोद पिछले करीब पांच वर्षों से स्प्रे मशीन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने गांव खेमपुर से धान में स्प्रे करने के लिए पड़ोसी गांव भैंसोड़ा गए थे। दोपहर से खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। कुछ समय बाद कुछ दूरी पर गन्ने के खेत की मेड़ किनारे अचेत अवस्था में मिले।
घटना की जानकारी परिजन और भैंसोड़ा गांव में रहने वाले उसके मामा गंगावासी मौके पर पहुंचे। युवक को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि विनोद को समय रहते सही उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत के बराबर खाली स्थान पर डाल दिया गया। जिस कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया था, उसका डिब्बा भी जला दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जिसने दवा के छिड़काव के लिए बुलाया था, उसने सूचना तक नहीं दी। पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के तीन घंटे बाद भी मौके पर किसी अधिकारी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस से नोकझोंक करते हुए हंगामा किया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। करीब तीन घंटे बाद असमोली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें