फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर में कट गए किसान के दोनों हाथ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में बाजरे की गहाई करते समय किसान के दोनों हाथ थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी वीरेश कुमार (30) के घर में बाजरे की बाली एकत्र हुई रखी थी। गुरुवार की दोपहर वह अपने ट्रैक्टर में थ्रेशर मशीन लगाकर सरसों की गहाई की थी। बाद में बाजरे की गहाई करने लगा।
बाजरे की बाली कम थी, थ्रेशर मशीन में बाली को अंदर धकेलते समय उसके दोनों हाथ मशीन में चले गए और चीख पुकार सुनकर पास में खड़े परिजनों ने ट्रैक्टर को बंद किया। हादसे में किसान के दोनों हाथ कंधे से उखड़ गए। लहुलूहान हालत में किसान ने थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।मृतक किसान वीरेश कुमार के एक बेटा व तीन बेटी हैं। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें