फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आनन-फानन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बहजोई-इसलामनगर रोड पर हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट तेल के टैंकर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने श्याम कुमार शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा (55) निवासी गांव अल्लेहपुर थाना इसलामनगर जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया तथा गांव के ही रामवीर शर्मा पुत्र पोशाकी लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टैंकर व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें