फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से शादी में जा रहे लोगों की कार को प्रतापगढ़ में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। संभल जिले से शादी समारोह में जा रहे बोलेरो सवार लोगों को प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक बच्ची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों और घायलों के परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजराजपुर निवासी पान सिंह उर्फ गब्बार अपने बेटे रमेश की शादी करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज अंतर्गत गांव खरहर में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें पान सिंह उर्फ गब्बार (45) और बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलगौरा निवासी विजय सिंह (32) पुत्र महावीर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक वर्षीय मासूम को चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया। जबकि गांव भोजराजपुर निवासी रमेश, परसराम, नरेशपाल और धनारी थाना क्षेत्र के गांव हरफरी निवासी वीरपाल, उनकी पत्नी पूजा, दो वर्षीय मासूम अंकित व बहजोई थाना क्षेत्र के गांव स्वराजपुर निवासी बोलेरो चालक विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे और हादसे की सूचना पीड़ितों के परिजनों को दी।
विज्ञापन

गांव भोजराजपुर में ग्रामीणों ने बताया कि रमेश की शादी करने के लिए बनारस जा रहे थे। बुधवार की शाम सात बजे करीब एक बोलेरो गाड़ी में दस लोग सवार थे। रास्ते में हादसा हो गया। इसमें मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई। अन्य सात लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही संभल जिले के तीन गांवों में कोहराम मच गया। ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे हैं और घायलों के लिए प्रार्थना की जा रही है।
हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुआ है। ट्रक से कार की टक्कर हुई। मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई। सात लोग घायल हैं। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ट्रक कब्जे में है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ रानीगंज, जिला प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें