फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टिपलर से दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में टिपलर से दब कर ग्रामीण कनक पाल की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। वहीं परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव सराय सिकंदर निवासी कनकपाल (62) खेती किसानी के साथ गांव के ही ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। रविवार की दोपहर तीन बजे करीब गेहूं निकासी के बाद गेहूं लादकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर का गड्ढे में पहिया जाने से उछलकर गिर गए ओर पीछे लगे टिपलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक किसान के बेटे बॉबी ने बताया की घटना के बाद पिता कनक पाल को चंदौसी के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
जहां उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार को ले जाते वक्त रास्ते में कनकपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर नरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कुछ लोग समझौते के प्रयास में जुट गए। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। अपने पीछे पत्नी ज्ञानवती, पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा बॉबी, अमन व छोटी बेटी संगीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें