आवारा पशुओं ने फसलों को तो नुकसान पहुंचाया ही है अब जान भी ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा गोवंशीय पशुओं से राहत देने के लिए प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।