फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के गांव भटपुरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने 46वें यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता डाॅ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में भाग लिया। इसमें कोमा ने 10मी एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों की जीत पर उनके परिजनों में उत्साह है। कोमा आगे वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहीं हैं। एकेडमी के अन्य खिलाड़ी नितेश कुमार, सिमरन, असमीत, दीपक, रोहित, हर्ष चौधरी, अमृत चौधरी, हर्षित पाल, नवनीत और रोबिन ने यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता क्वालीफाई कर प्री नेशनल में अपनी जगह बनाई है।
खिलाड़ियों की जीत पर उनके परिजनों में उत्साह है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली कोमा ने अपनी जीत का श्रेय कोच और पति नरेंद्र सिंह को दिया। एकेडमी के कोच नरेंद्र सिंह और रोहित पंवार दोनों ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर आगे की प्रतियोगिता की तैयारी के लिए और कठिन अभ्यास के लिए खिलाड़ियों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें