फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी रंजिश में किसान और उसके दोस्त पर हमला

Fri, 06 Nov 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के नगलिया कठैर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान और उसके दोस्त पर हमला किया गया। यह घटना 29 अक्तूबर की शाम छह बजे हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महेश ने आरोप लगाया कि वह 29 अक्तूबर को अपने दोस्त दीपक के साथ खेत पर गए थे। तभी गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि किसान और उसके दोस्त पर हमले के मामले में कार्रवाई की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगलिया कठैर निवासी रितिक शेखर और उसके रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के सात दिन बाद यह रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें