फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर भाई ने ही अपलोड किए फोटो

Sun, 15 Jan 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। युवक दिल्ली का निवासी है। युवती संभल के निजी नर्सिंग होम में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात है। शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ ने कार्रवाई के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन



सीओ से मिले युवती के परिजनों ने बताया कि दो तीन महीने से युवक उनकी बेटी और उन्हें परेशान कर रहा है। शादी के लिए दबाव बना रहा है। न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक ने उनकी बेटी के फोटो के साथ अपने फोटो जोड़कर फेसबुक पर अपलोड किए हैं। फेसबुक पर शरारत के साथ-साथ युवक फोन पर धमका रहा है। इसके चलते युवती का नौकरी करना और घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शरारत करने और धमकाने वाला युवक रिश्ते में युवती का भाई लगता है। इसलिए परिजनों और रिश्तेदारों के माध्यम से बहुत समझाया गया है लेकिन इसके बाद भी वह मानने को राजी नहीं है। उसकी हरकतों से परिवार परेशान है।

युवक ने कुछ ऐसे फोटो भी फेसबुक पर अपलोड किए  हैं जिनमें वह रिवाल्वर लिए हुए है। परिजनों का कहना था कि यह सब उसने मानसिक तौर पर दबाव बनाने के लिए किया है। इस मामले में सीओ ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीओ का कहना है कि आईटी एक्ट और छेड़खानी तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट युवक के खिलाफ दर्ज की जाएगी। हयातनगर थाना पुलिस इसकी जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें