फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार में जिंदा जले चालक की परिजनों ने की पहचान, डीएनए रिपोर्ट से होगी पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव आटा के पास सोमवार की शाम पांच बजे कार में जिंदा जले चालक की मंगलवार को परिजनों ने अरुण कुमार शर्मा (26) निवासी मोहल्ला गोलागंज बहजोई के रूप में की है। हालांकि डीएनए रिपोर्ट से ही पूरी तरह से पुष्टि हो सकेगी। पुलिस को अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। इस हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्हैपुर समसपुर के रहने वाले तीन दोस्त ललतेश, हिमांशु व ऋतिक चंदौसी से जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। शाम पांच बजे किराये की कार करके गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक 100 मीटर की दूरी पर जा कर गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में बाइक सवार अवधेश निवासी गांव लहरशीश थाना हयातनगर संभल की मौत हो गई। जबकि पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी।
ग्रामीणों ने कार सवार तीनों दोस्तों को घायलावस्था में बाहर कार से बाहर निकाल लिया था, लेकिन स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसे चालक को ग्रामीण बाहर नहीं निकाल सके। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और जिंदा जल कर चालक की मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मंगलवार को परिजनों ने अरुण कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला गोलागंज बहजोई के रूप में पहचान की। अरुण के पिता की भी 2007 में धनारी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अरुण परिवार का इकलौता था। अरुण अपने पीछे मां विनीता शर्मा को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं पुलिस को अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। डीएनए रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो सकेगी। क्योंकि चालक का शव जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन


बहजोई के एक परिवार ने कार चालक की पहचान अरुण कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला गोलागंज बहजोई के रूप में की है। डीएनए टेस्ट को भेजा गया है, डीएनए रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो सकेगी। - सचिन कुमार, थानाध्यक्ष, बनियाठेर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें