फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईरान में रह रहे अपनों से नहीं हो रहा संपर्क, परिवारों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते संभल जिले के सैकड़ों परिवाराें की चिंता बढ़ गई है। ईरान में रह रहे सिरसी के लोगों से सोमवार को संपर्क नहीं हुआ तो परिवारों की बैचेनी बढ़ गई है। इसी तरह यूएई के शहर दुबई और अन्य पश्चिम एशिया के देशों में भी रह रहे लोगाें के परिवार संभल में चिंतित हैं। सिरसी के 50 से ज्यादा लोग ईरान में रहते हैं। इसमें कुछ लोग पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ लोग काम करते हैं।
विज्ञापन


सिरसी निवासी फेहमरान, कसीम, अब्बास अली और सुहेल असगर ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य ईरान में रहते हैं। सोमवार को किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। इसलिए चिंता बढ़ गई है। संपर्क करने की लगातार कोशिश भी की जा रही है। बताया कि देश में युद्ध के चलते इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की आशंका है। क्योंकि बात इंटरनेट के माध्यम से ही होती है।
दरअसल संभल जिले के बड़ी तादात में युवा ईरान, दुबई, सऊदी अरब, कतर और बहरीन में रहते हैं। ईरान की तरफ से दुबई और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। इसलिए परिवार के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

इस्राइल में मजदूरी के लिए गए हुए हैं 20 से ज्यादा लोग

भारत सरकार की तरफ से पिछले वर्ष इस्राइल मजदूर भेजे गए थे। संभल जिले में श्रम विभाग के माध्यम से 20 मजदूर गए थे। अभी सभी मजदूर इस्राइल में रह रहे हैं। हालांकि इनके परिवारों का कहना है कि सभी सुरक्षित हैं और किसी तरह की दिक्कत नहीं होने की बात कही है। फोन पर भी लगातार बातचीत की जा रही है। लेकिन हालात दिनों दिन बिगड़ने से चिंता बढ़ रही है।

सपा विधायक ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर हुए भावुक
सपा विधायक इकबाल महमूद का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वह किसी मस्जिद में खड़े होकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई और अन्य ईरानी लीडर की मौत पर दुख जता रहे हैं और उनके लिए दुआ करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान सपा विधायक काफी भावुक भी दिख रहे हैं। उन्होंने देश, कौम और इस्लाम के लिए दुआ करने की अपील की। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांसद बर्क ने एक्स पर लिखा- ईरान के लोग दर्द से गुजर रहे हैं

सपा के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत पर टिप्पणी की है। लिखा है कि जब बम गिरते हैं तो सिर्फ इमारतें नहीं टूटती, मां की गोद भी सूनी होती है, बच्चों के सपने बिखर जाते हैं। आज ईरान के लोग जिस दर्द से गुजर रहे हैं। वह पूरी इंसानियत के लिए एक सवाल है। क्या ताकत का मतलब तबाही है। असली ताकत शांति में है। सांसद ने आगे लिखा है कि अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या घोर अपराध है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें