फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव छिपाने की झूठी सूचना देने पर तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। अपने भाई की हत्या कर शव को छिपा देने की सूचना एक युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला। पुलिस ने फर्जी सूचना देने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात थाना क्षेत्र के शूरपुर निवासी रामकेश पुत्र रामौतार ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी कि मेरे भाई राम सेवक की गांव के एक व्यक्ति ने हत्या करके शव को खेत में छिपा दिया है। इस सूचना के बाद पुलिस में खलबली मच गई। थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खेत की तलाशी ली गई। लेकिन मौके पर कोई शव नहीं मिला।
जब सूचना देने वाले के घर पर जाकर देखा गया तो रामकेश अपने घर पर ही मौजूद था। पता चला कि दोनों के बीच गाली गलौज हो गई थी। रामकेश ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए फर्जी सूचना दे दी। उसने अपने भाई रामसेवक को घर में ही छिपा दिया था।
विज्ञापन

जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर रामकेश, उसके भाई रामसेवक व श्याम निवासी शूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें