फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीओ अनुज चौधरी के नाम से फर्जी आईडी बनाई, सीओ ने सतर्क रहने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीओ अनुज चौधरी के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी आईडी बनाई है। इस आईडी पर सीओ का फोटो भी लगाया गया है। गलत और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी सीओ को हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

सीओ ने कहा है कि उनके फोटो के साथ फर्जी आईडी बनाई गई है। जिससे गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है लेकिन आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिससे किसी तरह का भ्रम न फैले। सीओ ने आगे कहा है कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर बनी आईडी सत्यापित हैं। इसलिए भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। जिसने फर्जी आईडी बनाई है उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें