फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फैजाबाद व रानीखेत एक्सप्रेस का अमरोहा स्टेशन पर हो ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दैनिक रेल यात्री समिति पदाधिकारियों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस का अमरोहा स्टेशन पर ठहराव समेत अन्य मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से बंद पुशपुल सवारी गाड़ी (दिल्ली से मुरादाबाद–मुरादाबाद से दिल्ली) का संचालन पुनः करवाया जाए। अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत अमरोहा स्टेशन पर निर्माण कार्य में हो रही देरी को संज्ञान में लिया जाए और जल्द निर्माण कार्य में तेजी लाकर पूरा कराया जाए।
अमरोहा में चल रहे निर्माण कार्य के साथ साथ प्लेटफार्म दो व तीन की तरफ एक प्लेटफार्म तक आने जाने के लिए गेट, अतिरिक्त टिकट खिड़की, शौचालय आदि बनवाया जाए। इससे संभल, जोया से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अमरोहा में निर्माण कार्य में दोनों, तीनों प्लेटफार्मों पर कोच लोकेटर लगवाए जाएं। प्लेटफार्म एक से दो पर आने-जाने के लिए एकमात्र एक फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा। प्लेटफार्मों की लंबाई अधिक होने की वजह के एक पुल कम है, इसलिए इसके बीच दो पुल बनवाएं जाए।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लालकुआं बांद्रा ट्रेन को प्रतिदिन या सप्ताह में तीन दिन चलवाया जाए। लालकुआं आनंद विहार इंटरसिटी को सप्ताह में दो दिन की जगह प्रतिदिन चलवाया जाए। हरिद्वार, देहरादून के लिए सीधी ट्रेन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें