फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पीएम व सीएम पर कमेंट, आमने-सामने आए छात्र

Wed, 11 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को उनमें तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की के बाद हंगामा होने लगा। मामला बिगड़ता देख अनुशासन समिति के सदस्यों ने समझा बुझाकर स्थिति काबू में की। 
विज्ञापन

एसएम कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष ओमहरि अहीर उर्फ केशव यादव और छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पुष्पेंद्र मौर्य के बीच नोकझोंक के बाद धक्कामुक्की हो गई। छात्रसंघ अध्यक्ष केशव यादव ने समर्थकों के साथ पुष्पेंद्र मौर्य को कॉलेज में रोक लिया।

दोनों में कहासुनी हुई तो हंगामा होने लगा। पुष्पेंद्र मौर्य के समर्थक वीरेश कुमार ने बताया कि केशव यादव और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। अभद्रता करने लगे तो पुष्पेंद्र मौर्य ने अनुशासन समिति के सदस्यों से शिकायत की। बात यहीं खत्म नहीं हुई अनुशासन समिति के सामने भी हंगामा हुआ। अनुशासन समिति ने छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत किया। एसएम कॉलेज के प्राचार्य डा. बालेंदु वशिष्ठ ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अनुशासन समिति ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया है। माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह था मामला
फेसबुक पर अखिलेश यादव और नरेंद्र मोदी की तुलना वाली एक पोस्ट पर कमेंट शुरू हो गए। बिलारी निवासी सपा के पदाधिकारी सौरभ यादव ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। इसमें अखिलेश यादव गरीबों को खाना खिला रहे थे। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी विदेश में सहभोज में हिस्सा ले रहे थे। सौरभ यादव की पोस्ट पर केशव यादव ने कमेंट किया। पुष्पेंद्र मौर्य ने भी इसी पोस्ट पर नरेंद्र मोदी की तारीफ में कमेंट कर दिया। इसके बाद फेसबुक पर ही बहसबाजी शुरू हो गई। 

पोस्ट पर कमेंट करने से मना किया था
-मैंने अपनी पोस्ट पर कमेंट करने से मना किया था। पोस्ट पर किए गए कमेंट को पुष्पेंद्र मौर्य से डिलीट करने की बात कही। नहीं मानने पर कॉलेज में समझाने का प्रयास किया था। -ओमहरि अहीर उर्फ केशव यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष, एसएम कॉलेज चंदौसी।

एफबी पर धमकी दी गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव की एक तुलनात्मक पोस्ट पर मैंने कमेंट के जरिए अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की। इसके बाद मुझे फेसबुक पर ही अंजाम भुगत लेने की धमकी दी गई। कॉलेज में मेरे साथ अभद्रता की गई। 
विज्ञापन

-पुष्पेंद्र मौर्य, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी, एसएम कॉलेज, चंदौसी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें