फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक हत्थे चढ़ा

Tue, 10 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
दो तमंचे अधबने तथा एक बंदूक अधबनी बरामद की है। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन हथियारों का विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हो सकता था। 
विज्ञापन

असमोली के थानाध्यक्ष बृजेश यादव को सोमवार को सुबह 8 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि गांव सीडलमाफी के एक घर में शस्त्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मढ़न चौकी इंचार्ज होरी सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना कर दी। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए अनुसार छापा मारा तो एक व्यक्ति शस्त्र बनाने का काम कर रहा था। 
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम अकबर पुत्र अली मोहम्मद बताया। इसके कब्जे से दो तमंचे और दो अधबने तमंचे व एक बंदूक अधबनी बरामद कर ली। घर में तलाशी ली तो तमंचे बनाने के लिए 14 नालें, पांच कारतूस, एक मशीन कोयला फूंकने वाली तथा कुछ उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें