फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेडिकल कॉलेज में अगले साल से पढ़ाई और इलाज की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीपीपी मॉडल पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल और कॉलेज के ब्लॉक बन चुके हैं। अगले वर्ष एमबीबीएस में एडमिशन होने की पूरी संभावना है। मरीज भी भर्ती किए जा सकेंगे। इसी क्रम में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। संभल के चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव भवानीपुर में सिद्धी विनायक संस्था की ओर से पीपीपी मॉडल पर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल इस मेडिकल कॉलेज के कॉलेज और अस्पताल ब्लॉक का निर्माण चल रहा है। यह कॉलेज करीब 30 एकड़ में बनना है। मैनेजर शिशुपाल गंगवार ने बताया कि अगले वर्ष पढ़ाई शुरू कराई जा सके। इसको लेकर ही तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में भी तेजी से काम कराया जा रहा है। जिससे जिले व आसपास के लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन

मजबूत बनेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत बनेंगी। इसका लाभ जिले के साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी होगा। दरअसल जिले में ट्रामा सेंटर नहीं है। हादसों के बाद मुरादाबाद, मेरठ या दिल्ली के लिए जाना पड़ता है। कई बार उपाचर में देरी के चलते लोगों की मौत हो जाती है। मेडिकल कॉलेज बनने से उपचार तत्काल मिल सकेगा। अभी तक जो दूसरे जिलों में जाना पड़ता है उससे राहत मिलेगी।
क्षेत्र की तरक्की होगी
जहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। वहां कम आबादी है। अब लोग वहां जमीन तलाश करते घूम रहे हैं। जाहिर है कि जब मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो क्षेत्र की तरक्की होगी। मालूम हो इससे पहले सिरसी के नजदीक मेडिकल बनने की चर्चा थी लेकिन खींचतान शुरू हुई तो भवानीपुर के नजदीक 9 एकड़ जमीन खरीद ली गई थी। एमओयू साइन किया गया है। यह इन्वेस्टर्स समिट का हिस्सा है।
विज्ञापन

संकरा रास्ता चौड़ा किया गया, किसानों से जमीन खरीदी
जहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। वह रास्ता संभल चंदौसी मार्ग से कनेक्ट है। जब मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन खरीदी गई तो वहां जाने के लिए रास्ता संकरा था। अब संस्था की ओर से किसानों से कुछ जमीन खरीदी गई है। जिससे रास्ता चौड़ा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें