संभल। गोशालाओं में संरक्षित करीब 13 हजार पशुओं के लिए भूसा एकत्र किया गया है। 12 हजार क्विंटल भूसा एकत्र भी कर लिया गया है।
करीब 33 हजार भूूसा एकत्र करने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 80 क्विंटल भूसा एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक पशुपालन विभाग व जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. तेजवीर सिंह यादव ने प्रत्येक ग्राम पंचायत को 80 क्विंटल भूसा एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। बताया कि अभी तक जिले में करीब 12 हजार क्विंटल भूसा एकत्र किया जा चुका है। लक्ष्य को पूरा करने के सभी को को निर्देश दिया है। जिससे निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा एकत्र हो सके।