चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के भैतरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस, आरपीएफ व परिजनों मौके पर पहुंच गई। किशोरी ट्रेन की चपेट में कैसे आई इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
कोतवाली क्षेत्र के वारिसनगर निवासी अल्लाहनूर की पुत्री नूरी सोमवार की रात साढ़े सात बजे भैतरी रेलवे फाटक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना गेट मैन ने कंट्रोल को दी। इसके बाद घटना से आरपीएफ व बनियाठेर पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ देर बाद मौके पर आरपीएफ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवती रेलवे ट्रक पर क्या करनी गई थी और कैसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बारिश होने से पुलिस को जांच करने में परेशानी करनी पड़ रही थी। किशोरी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।