फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कैनिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी पर ईवीएम की रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया के दौरान सामने आई तकनीकी भिन्नता पर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन

ईवीएम की स्कैनिंग के दौरान वेयरहाउस का स्थान संभल के बजाय बेंगलूरू प्रदर्शित हो रहा है। इस संबंध में अधिकृत इंजीनियरों ने जांच में पाया गया कि वीवीपैट मशीन के पीछे लगी मेटल शीट पर अंकित नंबर का लाइव स्टेट्स बेंगलूरू प्राप्त हो रहा था। वहीं मशीन से निकली पर्ची/स्लिप पर अंकित नंबर का लाइव स्टेट्स ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस शहजादी सराय संभल है। दर्ज नंबर और प्रिंटेड स्लिप के नंबरों में भिन्नता पाए जाने के कारण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों ने इस मशीन को फेल्ड घोषित करते हुए रिजेक्ट अंकित कर अलग कर दिया है।
असमोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक पिंकी सिंह यादव की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए प्रशासन ने बताया कि संबंधित वीवीपैट मशीन को जांच के बाद रिजेक्ट कर अलग कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधायक से कहा कि यदि इस प्रक्रिया के संबंध में कोई अन्य जिज्ञासा या शंका हो, तो वे शहजादी सराय संभल स्थित एफएलसी हॉल में जाकर निरीक्षण कर सकती हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें