बहजोई(संभल)। बड़ा मैदान में चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में सबके आंबेडकर विषय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पटना विश्व विद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. गुरु प्रकाश पासवान रहे। मुख्य अतिथि ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत इस वर्ष भारतीय संविधान के निर्माण का 75 वां वर्ष मना रहा है। संविधान के निर्माण के समय बाबा साहब ने कहा कि कानून की दृष्टि में सब बराबर होंगे। इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने भी विचार रखे। इस बीच समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार समेत पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी आदि रहे। संवाद