फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान और चुनाव लड़े पक्ष के बीच पथराव, मारपीट, फायरिंग की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव किया गया। फायरिंग की भी चर्चा है। मारपीट में छह महिला समेत 14 लोग पथराव और लाठी-डंडे से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर में शनिवार की शाम साढ़े छह बजे करीब पंचायत चुनाव रंजिश को लेकर वर्तमान प्रधान पक्ष और विरोधी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडे निकल आए। मारपीट शुरू हो गई। जमकर पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों से छह महिलाएं समेत 14 ग्रामीण घायल हुए हैं। एक पक्ष से प्रधान पति सुल्तान सिंह, भूरे, अखिलेश घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से राजवीर, प्रेमश्री, शिशुपाल, प्यारे, उषा, प्रकाश, क्रेषा, वीरवती, जयमंती, नीतू, रामखिलाड़ी घायल हुए हैं। कुछ घायलों का उपचार सीएचसी रजपुरा में कराया गया है। जो गंभीर घायल हैं उनको संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें