फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेवजह दौड़ रही प्रशासनिक अमले की एस्कार्ट गाड़ी पकड़ी, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रशासनिक अमले में चलने वाली लाल-नीली बत्ती लगी एस्काॅर्ट की गाड़ी मंगलवार को संभल के चौधरी सराय चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ ली गई। आरोप है कि गाड़ी से बरात में बुकिंग की जा रही है। सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अमले में एस्काॅर्ट करने वाली गाड़ी के चालक से पूछताछ की गई। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसलिए गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रशासनिक अमले में चलने वाली एस्काॅर्ट की यह बोलेरो रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात में बुकिंग लेकर जाने को लेकर चर्चा का विषय बनी थी। मंगलवार को यह चौधरी सराय में चेकिंग के दौरान सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह ने पकड़ ली। जांच कराई गई तो कोई संतोषजनक जवाब चालक नहीं दे पाया, इस पर सीज कर दी गई।
हालांकि, यह गाड़ी किस जिले के प्रशासनिक अमले में एस्काॅर्ट करती है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लाल-नीली बत्ती लगी होना भी पूरी तरह गलत है। इस बत्ती का इस्तेमाल लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है। सामान्य तौर पर अधिकारी भी इस बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। गाड़ी संभल जिले में रजिस्ट्रेशन है। अब सवाल उठता है कि यदि प्राइवेट तौर पर किसी अधिकारी के अमले में यह गाड़ी एस्काॅर्ट करती है तो टैक्सी का परमिट क्यों नहीं है। शासन से टैक्सी परमिट गाड़ियों के लिए ही खर्च दिया जाता है। यह भी गड़बड़ी इस गाड़ी से सामने आ रही है।
विज्ञापन

0000
चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया था। चालक ने एक एस्काॅर्ट में गाड़ी लगी होने की बात कही है। हालांकि मौके पर नियमों का उल्लंघन मिला है। इसलिए गाड़ी को सीज करा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, सीओ, यातायात, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें