फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मदरसे की मान्यता पर चलता मिला अंग्रेजी माध्यम का स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से स्कूलों का संचालन अभी हो रहा है। दी विजडम एकेडमी स्कूल पर कार्रवाई के बाद भी संचालन बंद नहीं हो पाए हैं। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने निजी स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान गांव हाजीबेड़ा में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होता मिला।
विज्ञापन

गांव नहरौली में मदरसे की मान्यता पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन पाया गया। मदरसे की मान्यता पांचवीं कक्षा तक है और कक्षाएं आठवीं तक संचालित होती मिलीं। यही हाल गांव भटपुरा के निजी स्कूल में मिला। इस विद्यालय की मान्यता पांचवीं कक्षा तक है लेकिन कक्षाएं आठवीं तक की लगी थीं। बिल्डिंग भी मानक के अनुसार नहीं बनी है। इन तीनों विद्यालयों को नोटिस दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। बिल्डिंग के मानक पूरे करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिनकी मान्यता नहीं है उनके संचालन को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


- असमोली में तीन विद्यालयों का निरीक्षण कराया है। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी गई है। - चंद्रशेखर,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें