फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पानी के धोखे पी लिया तेजाब, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Wed, 12 Jul 2023 09:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी और बहजोई के अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की तबीयत में सुधार न होने पर परिजन बुजुर्ग को घर ले आए। वहीं बुधवार सुबह करीब छह बजे बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बहजोई क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी बुजुर्ग पानी के धोखे में शराब में तेजाब मिलाकर पी गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।

 

गांव राजपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग सोमवार शाम को शराब पी रहा था। इस दौरान उसने बोतल में रखे तेजाब को पानी समझकर शराब में मिला लिया और उसे पी लिया। इसके बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे। चंदौसी और बहजोई के अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की तबीयत में सुधार न होने पर परिजन बुजुर्ग को घर ले आए। वहीं बुधवार सुबह करीब छह बजे बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें