फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ इंजीनियरों ने खोला मोर्चा, धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ इंजीनियरों ने पीडब्ल्यूडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बताया कि अधिशासी अभियंता का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक अभियंता, अवर अभियंता व मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन कर उन्होंने अधिशासी अभियंता के साथ कार्य न करने की मांग की।
साथ ही 13 मार्च तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह धरना अनिश्चितकालीन शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्षता मुनीश कुमार व संचालन अर्शी मेहताब ने किया। इसमें अमित तेजान, प्रवेश पवांर, जयवीर सिंह, केपी सिंह, प्रेम सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें