फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव कमालपुर में चबूतरे पर धर्मस्थल के निर्माण की कोशिश को लेकर दो समुदाय के लोगों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कमालपुर में चबूतरे पर धर्मस्थल का निर्माण करने की कोशिश में दो समुदायों के लोगों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में 17 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोतवाली के गांव कमालपुर में चबूतरे पर धर्मस्थल का निर्माण करने की कोशिश को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। बात बढ़ी तो पथराव शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से जीराज पुत्र राजपाल व उसकी पत्नी जगवती समेत वीरेश पुत्र पूरन, मुनेश पुत्र हरप्रसाद व संजय पुत्र हरद्वारी तथा दूसरे पक्ष से मोहब्बत खां पुत्र लियाकत व उसका भाई युनुस घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया। इसके अलावा अन्य कई लोगों को भी गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली लाई। पूरे मामले में दरोगा बसंत यादव की ओर से दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि वह गश्त पर थे, तभी गांव से सूचना मिली कि कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। इस पर गांव जाकर देखा तो कुछ लोग शराब के नशे में हूटिंग कर गाली-गलौज कर रहे थे। बाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। समझाने पर वह लोग गाली-गलौज करते हुए पुलिस पर भी पथराव करने लगे।
विज्ञापन

बहजोई कोतवाली प्रभारी पंकज लवानियां ने बताया कि पूरे मामले में दरोगा की तहरीर पर गिरफ्तार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं जानकारी मिलने पर सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।इन लोगों के खिलाफ हुई एफआईआर
बहजोई। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि गांव कमालपुर में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक पक्ष से रूपेश, मुनेश, चंद्रपाल, वीरेश, उमेश, सोमवीर, भूदेव, जीराज व संजय तथा दूसरे पक्ष के यूनुस, अनीश, सद्दीक, मुश्ताक, दिलावर, नफीस, मोहब्बत खां व लाल मोहम्मद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें