चंदौसी। होली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन दल का छापा पड़ा। टीम ने पांच प्रतिष्ठानों से आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और सील कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रविवार को प्रवर्तन दल ने चंदौसी में बिसौली गेट पर सेठ हलवाई के प्रतिष्ठान से गुझिया, सेठ हलवाई के दूसरे प्रतिष्ठान से मावा, संतोष समोसे वाले की दुकान से बेसन और मैदा, फड़ियाई बाजार में उषा ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान से रंगीन साबूदाना, मक्का चिप्स, कपिल ट्रेडिंग कंपनी पर कमल कुमार के प्रतिष्ठान से वनस्पति, पसरट्टा बाजार में विधि ट्रेडिंग कंपनी के अनिल कुमार के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया गया।
सभी नमूनों का सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, कुलदीप तिवारी, महेश कुमार आदि रहे।