फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धरना दे रहे निवर्तमान सभासदों के खिलाफ लिपिक की पत्नी ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे निवर्तमान सभासदों के खिलाफ लिपिक चचंल कुमार की पत्नी शशि ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसके पति को झूठा फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। गलत तरीके से दबाव भी बनाया जा रहा है। वहीं निवर्तमान सभासदों ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि उनके धरना स्थल पर बवाल कराया जा सकता है। इसलिए सुरक्षा दी जाए। मालूम हो नगर पालिका में हुए विकास कार्यों पर निवर्तमान सभासद भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसमें नगर पालिका के लिपिक चंचल कुमार पर आरोप है कि वह इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। जबकि लिपिक का कहना है कि उनको फंसाने की साजिश है। जो विकास कार्य हुए हैं उन सभी के लिए अलग अलग कर्मचारियों पर जिम्मेदारी थी। यदि निवर्तमान सभासदों का आरोप सही है तो वह सबूत दिखाएं। लिपिक का कहना है कि उन पर गलत दबाव बनाने का प्रयास किया। जब बात को अनसुना किया तो आरोप लगाने लगे। लिपिक का कहना है कि सभी विकास कार्यों की जांच कराई जाए। यदि उनका कहीं कोई दोष मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लिपिक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ सभासदों को कोतवाली भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें