फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-हसनपुर और संभल-बहजोई मार्ग से कल हटेंगे कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर और संभल-बहजोई मार्ग से शनिवार को अवैध कब्जे हटेंगे। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि कब्जे हटाने के लिए 54 लोगों के नाम 30 जनवरी को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में सात दिन की अवधि दी गई थी लेकिन इस अवधि में किसी ने भी कब्जा नहीं हटाया है। अब कब्जे हटाने के लिए शुक्रवार को दोपहर बैठक होगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के अगले दिन कब्जे हटाए जाएंगे। अभी लोगों के पास शुक्रवार का दिन है, वे अपना कब्जा खुद हटा सकते हैं लेकिन अगर लोग कब्जे खुद नहीं हटाते हैं तो जेसीबी मशीन चलेगी और अवैध कब्जे गिराए जाएंगे। कब्जे हटाने का व्यय भी कब्जेदार से वसूला जाएगा। नगर पालिका परिषद इसके लिए एनाउंसमेंट करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें