फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे-भरे पेड़ों के कटान को लेकर नरमू पदाधिकारियों का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नार्दन रेलवे मैंस यूनियन के पदाधिकारी ने रेलवे कालोनी में हरे पेड़ों की नीलामी के विरोध में सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पर गले में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लटकाकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे कलोनी में लगभग 463 हरे-भरे पेड़ों को भवनों के लिए खतरनाक बताकर काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे कालोनी में वर्तमान में 500 पेड़ हैं। जिसमें से मात्र 30 से 40 पेड़ ऐसे हैं, जिनके गिरने से रेलवे आवास या सरकारी भवन को खतरा हो सकता है। परन्तु रेलवे अधिकारियों द्वारा गलत सर्वे कराकर 463 वृक्षों को खतरनाक घोषित कर नीलाम कर दिया है। इन पेड़ों में पीपल, फलदार पेड़ आम, कटहल, अमरुद, जामुन आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पौधे रोपित करा रही है। वहीं रेलवे अधिकारी हरे-भरे पेड़ों का कटान कराने में तुले हैं। प्रदर्शन करने वालों में शाखा सचिव राजीव चौबे, दीनानाथ, सुभाष चंद्र, राजीव कुमार, अतुल, अंशु चौहान, जोर सिंह, नरेंद्र विष्ट, कंचन, आशीष चौरसिया यशपाल सिंह सहित काफी संख्या कालोनीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें