संभल। डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण बिश्नोई ने संभल में अतिक्रमण हटवाया। डीएम-एसपी चंदौसी चौराहे से मुख्य बाजार तक पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। जिनका अतिक्रमण दिखा, उन्हें खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा। न हटाने पर कार्रवाई को चेताया। इस दौरान 37500 रुपये जुर्माना लगाया है। इस दौरान एसडीएम वंदना मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी आदि रहे। संवाद