फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैल ने छात्र को उठाकर सड़क पर पटका, वाहन के रौंदने से मौत

Sun, 17 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-गंवा मार्ग किनारे गांव चाचूनागल के पास इंटरमीडिएट के छात्र विपिन (19) को बैल ने उठाकर पटक दिया। खेत सड़क के किनारे था, बैल के पटकने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान गुजरे अज्ञात वाहन ने विपिन को रौंद दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चाचूनागल निवासी शंकर सिंह का बेटा विपिन रविवार को घर से बैलगाड़ी से कीटनाशक लेकर खेत पर गया था। उसे आलू की फसल में कीटनाशक दवा डालनी थी। खेत पर पहुंचकर बैलगाड़ी छोड़ने के बाद बैल ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर फेंक दिया। जिससे वह हाईवे पर जाकर गिरा। इस दौरान गवां की ओर से आए रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे विपिन घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें