संभल। नगर पालिका की टीम ने पांचवें दिन मंगलवार को हातिम सराय और रायसत्ती इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी से नाले और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। साथ ही स्थायी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए। यदि तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया तो ध्वस्त कराया जाएगा। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मोहल्ला रायसत्ती और हातिम सराय में मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया है। बताया कि दीपा सराय, मियां सराय में काफी अतिक्रमण हटा दिया गया है। जो कहीं बचा है उसको भी हटाया जाएगा। मालूम हो सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय मोहल्ले में तीन दिन तक अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद सोमवार को मियां सराय में हटाया गया था। यह कार्रवाई पिछले पांच दिनों से लगातार चल रही है। नालों पर किए गए कब्जे ध्वस्त कराए जा रहे हैं। नालों की सफाई में अतिक्रमण के कारण दिक्कत होती है। इसलिए अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त नगर बनाया जा रहा है। संवाद