फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के स्टेशन रोड पर शहीद भगत सिंह स्मारक के पास खड़े खंभे से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में गांव कैथल निवासी उत्तम कोरी (20) की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त संदीप घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव कैथल निवासी रामप्रसाद कोरी का सबसे छोटा बेटा उत्तम चंदौसी के लाठी बाजार गोलघर के पास डांस एकेडमी चलाता था। परिजनों के अनुसार सोमवार की देर रात वह पथरौआ गांव निवासी दोस्त संदीप के साथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान शहीद भगत सिंह स्मारक के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सक ने उत्तम कोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई-बहनों में बहन सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें