संभल। सिरसी नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी ने दो सप्ताह पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने तो खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था। जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा सके उस अतिक्रमण को नगर पंचायत की ओर से जेसीबी से गिराया गया है। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा। संवाद