फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खाली पड़े बेड, ऑक्सीजन पर्याप्त और भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। इन दिनों ऑक्सीजन की किल्लत है। मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। न जाने कितने लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी के चलते चली गई। ऐसे कई मामले हैं। इस समस्या के बीच जिला अस्पताल में पड़े 25 बेड खाली हैं। और पर्याप्त ऑक्सीजन है। इसके बाद भी इस अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे। सभी को रेफर किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि जिला अस्पताल को नॉन कोविड मरीजों के लिए छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अब काफी संख्या में मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लेकिन ऐसे लोग भी भर्ती नहीं किए जा रहे। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने अस्पताल की हकीकत जानी तो हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। जहां एक ओर अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और लोग उपचार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के करीब 25 बेड खाली पड़े हैं। जहां कोई मरीज भर्ती नहीं है।
अब जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत है वह लोग बेड के लिए भटक रह हैं। मूसापुर और बिलालपत की दो महिलाओं ने 15 दिन पहले सांस की दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया था। इन दोनों ही महिलाओं की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह दोनों ही महिलाएं कहीं भर्ती नहीं की गईं। इस बात का दुख इन दोनों ही परिवार के लोगों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें