फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़खानी कर वीडियो बनाई, अब वायरल की, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 दिन पहले घर में अकेली महिला के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना ली गई थी। यह वीडियो वायरल कर दी गई। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उसी समय गांव का युवक मौका देखकर घर में घुस गया। उसने मेरी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना ली। बाद में उस वीडियो को गांव में वायरल कर दिया।
इस वीडियो के वायरल होने पर पत्नी ने बताया कि उसने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य ने बताया कि ग्रामीण ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर महिला के गांव निवासी नरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें