फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंडों में रोजगार मेले में 356 युवाओं के कराए गए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के आठ विकास खंडों में पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए जिसमें 356 बेरोजगारों के पंजीकरण कराए गए हैं। यह पंजीकरण सेवा योजना विभाग के पोर्टल पर कराए गए हैं। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रोजगार के लिए आयोजित शिविरों में रोजगार परक सरकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया। श्रमिक वर्ग के लोगों का मनरेगा में मजदूरी के लिए पंजीकरण भी कराया गया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित करने का आदेश दिया गया था। इस आदेश के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने खंडों में बेरोजगार श्रमिकों के पंजीकरण मनरेगा में काम दिए जाने के लिए कराए गए। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर जन सेवा केंद्र संचालकों के माध्यम से पंजीकरण कराए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने उमेश कुमार त्यागी बताया कि संभल में 80, असमोली में 55, जुनावई में 40, गुन्नौर में 42, बनियाखेड़ा में 75, पवांसा में 40, रजपुरा में 12, बहजोई में 22 बेरोजगारों के पंजीकरण कराए गए हैं। बेरोजगारों को ऋण देकर रोजगार स्थापित कराने के लिए बैंकों की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रजपुरा विकास खंड में रोजगार मेले का आयोजन शुभारंभ गवां नगर पंचायत के चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल ने फीता काट कर किया। रोजगार मेले में 15 प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के तरीके सिखाए गए। गुन्नौर के खंड विकास अधिकारी चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार हासिल करने के लिए काउसिंलिंग दी गई। सरकारी योजना का ब्योरा भी बताया गया है। इससे कैसे लाभ ले सकते हैं। इसका तरीका सिखाया गया है।
विज्ञापन

कहां कितने हुए पंजीकरण
संभल- 80
असमोली- 55
जुनावई- 40
गुन्नौर- 42
बनियाखेड़ा - 75
पवांसा- 40
रजपुरा-12
बहजोई- 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें