चंदौसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को घंटाघर स्थित इंडियन बैंक के बाहर विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और प्रथमा बैंक समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, बैंकिंग क्षेत्र में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में व्याप्त भेदभाव समाप्त करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी कर्मचारी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार और बैंक प्रबंधन को सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
आलोक दुबे, मुनेंद्र वार्ष्णेय, माधव शर्मा, डॉ. केके तोमर, शिवानी अग्रवाल, राहुल सोलंकी , गिरींद्र अग्रवाल, मेघा सिंह, मनोज गोयल, रामकुमार चौधरी, विपिन चौधरी, तूलिका बरनवाल, शेष कुमार वर्मा और भगत सिंह ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर अपनी एकजुटता दिखाई। जानकारी के अनुसार एसबीआई में 40-50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है