फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशे से बचने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर दिया जोर

Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवड़ा जसरथ नगला में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। अभियान में ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शिक्षक अंकुर त्यागी ने कहा, नशा एक अभिशाप है जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। इससे बचने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा। छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा और संस्कार बेहद आवश्यक हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय में कराए जाने का आह्वान किया। इस दौरान दिनेश गौतम, बृजेश कुमार, रुचि चौधरी, सुरेंद्र पाल, कुमारी मंजू, विनोद कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें