फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर विलंबित जन्म पंजीकरण पर दिया जाए जोर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विशेष अभियान चलाकर विलंबित जन्म पंजीकरण पर जोर दिया जाए। यह बात कलेक्ट्रेट सभागार में जन्म पंजीकरण को लेकर हुई जिला स्तरीय अंतर विभागीय समंवय समिति की बैठक में संबोधित करते हुए डीएम मनीष बंसल ने कही। मंगलवार को हुई बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर बातचीत करते हुए सीएचसी बहजोई प्रभारी डॉ. विरास ने जिले में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़ों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विशेष अभियान के माध्यम से विलंबित जन्म पंजीकरण को गतिशील करने को पूर्व वर्षों के जन्म विशेषत: पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य विभाग के ई- कवच पोर्टल से जन्म की संख्या तथा सूची लें और विलंबित जन्म के पंजीकरण अभियान चलाकर ग्राम सचिव तथा एडीओ पंचायत के माध्यम से पूर्ण कराएं।
डीएम ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर आशाओं व सीएचओ समेत पंचायत सहायकों को लगाकर सक्रियता से कार्य कराएं। इस बीच लखनऊ की संयुक्त महा रजिस्ट्रार शीतल वर्मा निदेशक जनगणना कार्य उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से एम अंसारी तकनीकी निदेशक व कपिल पाण्डेय सहायक निदेशक की ओर से भी जिला स्तरीय आंकड़ों को दिखाया गया। डीडीओ राम आशीष, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा, सीओ बहजोई दीपक तिवारी, एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई, डीआईओ बृजेश कुमार व डीएसटीओ रत्नेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें