फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिव्यांंगजनों के लिए मॉडल शौचालय तैयार करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। करलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला दिव्यांगता समिति की बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने दिव्यांग जनों का शत प्रतिशत सर्वे करने पर जोर दिया। मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि गांव में दिव्यांग जन न होने का ग्राम प्रधानों से प्रमाण पत्र लिया जाए। साथ ही आगामी आठ दिन में फिर से समिति की बैठक करने की बात कही। इस बीच प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की स्थापना को लेकर भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव समेत राशन डीलर से प्रमाण पत्र लिया जाए कि गांव वोटर लिस्ट में दर्ज लोगों के अलावा कोई अन्य दिव्यांगजन तो नहीं है। इस बीचसुगम्य भारत अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों पर भी बातचीत हुई। डीएम ने कहा कि जिन कार्यालय में दिव्यांगजन हैं, उन कार्यालयों में व्हील चेयर व रैंप की व्यवस्था की जाए। इस बीच डीएम ने रोडवेज बसों व ट्रेनों में दिव्यांग जनों के निशुल्क परिवहन पर भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों का वोटर सर्वे किया जाए। साथ ही डीएम ने फैमिली आईडी, जीरो पॉवर्टी, दिव्यांजनों की चिकित्सा, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण व राज्य स्तरीय पुरस्कार को लेकर भी बातचीत करते हुए अधिकारियेां को निर्देश दिए। इस बीच डीएम ने जिले में दिव्यांग जनों के लिए मॉडल शौचालय तैयार करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें