फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : चौथे चरण के तहत आज से शुरू होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की प्रक्रिया के तहत मंगलवार से प्रवेश होंगे। यह प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, संभल की नोडल प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने बताया कि सरकारी और निजी आईटीआई में प्रवेश हो रहे हैं। यह निशुल्क है। चयनित अभ्यर्थी अपना नाम वेबसाइट http:www.scvtup.in या http:www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भी अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा भी सूचना भेजी जा रही है। चयनित छात्र बुलावापत्र की प्रति, मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों की प्रति, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें