फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरसात के पानी को संरक्षित करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। असमोली ब्लॉक के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में शुक्रवार दोपहर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए 50 पैरामीटर पर कार्य शत प्रतिशत होना चाहिए। पानी के संरक्षण को लेकर प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभाते हुए बरसात के पानी को भूमि में संरक्षित करना चाहिए। ग्राम कुल की धारणा के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि जिस प्रकार से देश के सर्वश्रेष्ठ गांव हिवरे बाजार और रालेगण सिद्धि की तर्ज पर ही सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ब्लॉक में दो गांवों अखबंदपुर और ऐंचोड़ा कंबोह को चिह्नित किया गया है। इन दोनों गांवों को भी देश में सर्वश्रेष्ठ बना सके, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि जब तक नागरिकों में नागरिकता नहीं होगी, तब तक विकास नहीं हो सकता। केवल शासन और प्रशासन सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते। नागरिकों को स्वयं गांव के विकास में सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीडीओ रामाशीष, उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी ज्ञान सिंह, सीएमओ तरुण पाठक, बीएसए अलका शर्मा, जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार, बीडीओ रिजवान हुसैन, ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी, सीडीपीओ रचना यादव, एडीओ कुलदीप सिंह, पंचायत सचिव विनीत कुमार, ग्राम प्रधान भावना शर्मा आदि मौजद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें