फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: औचक निरीक्षण में सीएमओ को फार्मासिस्ट के हवाले मिली आपातकाल सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने बुधवार को गुन्नौर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपातकालीन सेवा के दौरान फार्मासिस्ट उपस्थित थे, जबिक चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौके पर नहीं मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी पर तैनात न मिलने वाले चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुन्नौर में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्हें अस्पताल में सिर्फ फार्मासिस्ट दीपक यादव मौजूद मिले। सीएचसी में किसी भी चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति न देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने फार्मासिस्ट दीपक यादव से सीएचसी के बारे में जानकारी की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बुधवार के रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी की जानकारी दें। बताया कि डॉ. अजहर अली को सिर्फ मरीजों को देखने की अनुमति है, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल कभी भी बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएचसी में किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। यदि किसी की कोई शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर सिर्फ फार्मासिस्ट दीपक यादव ही ड्यूटी पर तैनात मिले। बुधवार का रोस्टर देखा जाएगा, रोस्टर के हिसाब से जिन चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी होगी। उनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. तरन्नुम रजा, सीएमओ संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें