फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 11 घरों में मिली बिजली चोरी, लगा 13 लाख का जुर्माना

Sun, 27 Apr 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। शहर में 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। विभाग ने इन सभी बिजली चोरों पर 13 लाख रुपये जुर्माना निर्धारित किया है। जिसकी वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को टीम शहर के मोहल्ला नूरियो सराय, मियां सराय और डूंगर सराय में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जांचकर रही थी। इस दौरान 11 घराें में चोरी से बिजली चलती हुई मिली। इन सभी बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर 13 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। एसडीओ ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में लगे ट्रांसफार्मर अचानक से ओवरलोड हो गए हैं। इसी की जांच के दौरान बिजली चोरी मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें